बड़ौद: कृषि उपज मंडी में 450 बोरी फसलों की रही आवक, गेहूं का अधिकतम मूल्य 2688 रुपए प्रति क्विंटल रहा
आगर जिले के बड़ौत कृषि उपज मंडी में आज 450 बोरी फसलों की आवक रही। जिसमें गेहूं 2688 रुपये प्रति क्विंटल की से नीलामी हुई, सोयाबीन 4666 रुपए प्रति क्विंटल की दर से, धनिया 6450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई, रायड़ा 5872 रुपये प्रति क्विंटल की दर से नीलामी की गई। नीलामी शाम 5:00 बजे तक चलती रही। व्यापारियों द्वारा किसानों का माल गोदाम में रखवाया गया।