बड़ौद: बड़ोद नगर परिषद की अनदेखी से शासकीय विद्यालय में गंदगी, बीमारियां पनपने का खतरा, स्वच्छता प्रभारी ने कहा जल्द होगा ठीक
आगर जिले के बड़ोद में आलोट रोड स्थित शासकीय बालक महाविद्यालय के मुख्य गेट पर गंदगी फैली हुई है,जिसका मुख्य कारण नगर परिषद की ओर से सड़क के किनारे नाल तो बना दिया लेकिन सफाई न होने से वह जाम पड़ा हुआ है। प्राचार्य ने कई बार नगर परिषद को अवगत कराया मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्वच्छता प्रभारी संजय झंझोट ने कहा जल्द ही नाले की सफाई कराकर समाधान किया जाएगा।