मंदसौर: मंदसौर नगर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पुष्पवर्षा से गूंजा नगर घंटाघर एवं अन्य क्षेत्रों में
मंदसौर। नगर में पहली बार 16 जुलाई को शिवना नदी तट स्थित श्री जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई, यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाएं कलश धारण कर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए,