कोल: रामस्नेही विहार में चोरों ने शिक्षक के बंद मकान से 30 लाख के जेवरात चुराए, चप्पल व मोबाइल छोड़कर भागे
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 रामस्नेही विहार में चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोर बंद मकान से करीब 30 लाख रुपए के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान मकान स्वामी घर पहुंचे तो चोर चप्पल और मोबाइल छोड़कर फरार हो गए।