बैरसिया: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में छात्रा से बलात्कार, मामला दर्ज
भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाली छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। वारदात को इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अंजाम दिया है। दोनों बीते तीन महीने से रिलेशन में थे। थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।