विष्णुगढ़: बेडम पंचायत की बेटियों के कन्यादान के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने भेजी सौगात, लहंगे वितरित किए
बेडम पंचायत की बेटियों के कन्यादान के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने भेजी सौगात, लहंगा वितरित किया गया। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बेटियों के कन्यादान के निमित्त शुरू किया गया विशेष अभियान के तहत टाटीझरिया के बेडम पंचायत की बेटियों को उनके विवाह के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप लहंगा व शगुन का परिधान भेंट किया गया। इस दौरान सांसद ने फोन से बातचीत भी की।