गोरखपुर: सलवार सूट पहनकर दुकानों में चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, नगदी बरामद
कोतवाली पुलिस ने महिलाओं का भेष बनाकर सलवार सूट पहनकर चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर गैंग ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर,जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।बाकी दो अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है।