फरसगांव: फरसगांव थाने में महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, एएसपी भी रहे शामिल
बुधवार को फरसगांव थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डवी का जन्मदिन थाना स्टाफ ने उत्साहपूर्वक मनाया।रात करीब 8:30 बजे केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान थाना स्टाफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा,थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास भी मौजुद रहे।