चास: बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराते एक युवक को आरपीएफ ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Chas, Bokaro | Apr 5, 2026 बोकारो जिले के बोकारो रेलवे स्टेशन में यात्रियों का पर्स व समान चोरी करते रंगे हाथ एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।रविवार समय लगभग सुबह दस बजे रेलवे अधिकारी ने बताया कि 3 अप्रैल को, अद्रा डिवीजन की आरपीएफ/पोस्ट/बोकारो, जीआरपीएस और सीपीडीएस टीम ने यात्रियों के सामान की चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया और चोरी की गई वस्तुएं बरामद कीं।