बेल्थरा रोड: उभांव पुलिस ने ग्राम न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उभांव थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत की गई। इसकी जानकारी देते हुए उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि बेल्थरारोड ग्राम न्यायाल