छिबरामऊ: सिकंदरपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जर्जर रोडवेज बस पर यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
छिबरामऊ के सिकंदरपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस जर्जर हालत में होने के कारण वह खराब हो गई ऐसी भीषण गर्मी के चलते यात्रियों ने खुद ही बस में लगाया धक्का जिसके बाद यात्रियों ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। वायरल वीडियो सोमवार की सुबह तकरीर एवं 11:30 का बताया जा रहा है वही यह वायरल वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।