सफीपुर: आसीवन में कार और बाइक की भिड़ंत, पीआरडी जवान घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
Safipur, Unnao | Sep 20, 2026 सफीपुर उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक कार के अचानक मुड़ने से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरडी जवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।