तिरंगे के सम्मान हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन..... रवि मस्करा
नगर परिषद् द्वारा लगातार उजागर होते घोटाले घपले के बीच भारत नेपाल सीमा पर स्थापित तिरंगे में भी विवाद गहराता जा रहा है। कई सामाजिक संस्था एवं प्रेस में 5 लाख के तिरंगे हेतु 15 लाख भुगतान की खबरों ने शहर रक्सौल का माहौल गरमा रखा है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता रवि मस्करा ने भी पहल करते हुवे जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया एवं हस्तक्षेप का अनुरोध किया। श्री मस्करा ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित दिया कि तिरंगे में घपले की आहट सुनाई दे रही है आप अपने स्तर से जांच कर लें। श्री मस्करा ने प्रेस को बताया कि तिरंगे में घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं नगर परिषद् रक्सौल के ख़िलाफ़ जरूरी कदम उठाया जाएगा।