फतुहा: पचरुखिया पुलिस ने अवैध गंगा बालू से लदे एक हाईवा को किया ज़ब्त
Fatwah, Patna | May 24, 2026 पचरुखिया थाना पुलिस ने रविवार की रात करीब 10:00 बजे अवैध बालू लोड एक हाईवा ट्रक को जब्त किया है। हाईवा ट्रक पर अवैध खनन किया हुआ गंगा की सफेद बालू लोड है। इस बात की जानकारी देते हुए पचरुखिया थाना के थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि खनन विभाग को अवैध सफ़ेद गंगा बालू जब्त हाईवे ट्रक के बारे में सूचित करते हुए जब्त हाईवा ट्रक कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।