देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अदालत से जारी हुए थे वारंट
देवबंद थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम लबकरी निवासी बिजेंद्र पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया।