सिकंदराराऊ: नगला बरी पट्टी देवरी में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई हुए घायल
न.बरी पट्टी देवरी में परिवार के कुछ लोगों में जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर परिवार के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गये। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वही सूचना पर पहुंची हसायन पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।