👉 NEET (UG) पुनर्परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
➡️ दिनांक 21 जून, 2026 को NEET (UG) पुनर्परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
➡️ क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों " का सघन निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया और सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से जांच की गई।
ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने और परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। जनपद प्रतापगढ़ में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
21 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026