राजगीर: पिलखी प्राथमिक विदयालय से अनाज चोरी मामले में विभिन्न जगहों से चोरी की अनाज के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
राजगीर थाना पुलिस ने पिलखी प्राथमिक विदयालय से अनाज चोरी मामले में विभिन्न जगहों से चोरी की अनाज साथ पांच बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुदफ्फरपुर गांव निवासी रसोस कुमार, प्रमोद कुमार उर्फ गूंगा, मुन्ना कुमार उर्फ मुन्नी बसंत कुमार उर्फ बैला व राहुल कुमार उर्फ खेरू शामिल है.