हनुमानगढ़: सभापति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस-निर्दलीय आमने-सामने, सुशीला खिचड़ ने कांग्रेस से दाखिल किया नामांकन
नगर परिषद सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से सुशीला खिचड़ ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले बुधवार सुबह निर्दलीय मंजू रिणवा ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की थी। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सभापति पद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।