खलीलाबाद: भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों और आमजन से जुड़ी सात प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने खाद की कालाबाजारी, किसान सम्मान निधि, बिजली व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और रैना पेपर मिल की राख से हो रही परेशानी समेत कई मुद्दे उठाए। संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।