नर्मदापुरम: सिटी मजिस्ट्रेट व नगर पालिका सीएमओ ने शहर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले सहित अन्य अधिकारियों ने नगरीय निकाय नर्मदापुरम क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमृत योजना अंतर्गत निर्माणाधीन जलापूर्ति संरचना की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई।