हुज़ूर: भोपाल पहुंचते ही रोकी गई आंगनबाड़ी न्याय पदयात्रा, 11 दिनों में 200 किलोमीटर की दूरी तय की
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी कादर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकले छात्र नेता रामकुमारनागवंशी की पदयात्रा भोपाल पहुंचते ही रुक गई। करीब200 किलोमीटर की यात्रा कर राजधानी पहुंचे नागवंशी औरउनके साथियों को पुलिस ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पासरोक लिया। इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने से मना करते हुए एकहोटल के पास बैठा दिया गया।