बहरोड़: बहरोड अस्पताल में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का लगाया आरोप
Behror, Alwar | Jun 14, 2026 बहरोड़ के राजकीय जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने और बाद में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।