चित्तौड़गढ़। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे खेतों, तालाबों और बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा 91 MM बारिश भदेसर में दर्ज की गई। निंबाहेड़ा में 86 MM, डूंगला 43 MM, बड़ीसादड़ी 27 mm दर्ज की है।