हुलासगंज: बौरी गांव में एक दिवसीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का समापन, महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, कई गांवों के ग्रामीणों ने लिया भाग
हुलासगंज प्रखंड के बौरी गांव में सोमवार सुबह से ही एक दिवसीय सुंदर काण्ड पाठ का अयोजन किया गया।जिसका सोमवार शाम करीब 5 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। मौके पर बौरी सहित प्रखंड के कई गांवों के ग्रामीणों के द्वारा एक साथ सामूहिक रूप से सुंदर काण्ड पाठ किया गया। जहां भव्य नजारा देखने को मिला।