सिराथू: कोरियो गांव में एसडीएम ने सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को करवाया खाली, राजस्व टीम ने पांच मामलों का किया निस्तारण
जिलाधिकारी अमित पाल के निर्देशन में सिराथू एसडीएम योगेश गौड़ और राजस्व टीम कोरियो गांव पहुंची थी।सोमवार को यहां पर कई जमीन के मामले सामने आए हैं।पांच बड़े मामलों को हल कर दिया गया है।सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कब्जे का मामला था जिसे एसडीएम ने अपने सामने खाली करवा दिया है। कुल पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।सिराथू राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।