पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में नाले में पड़ा मिला अज्ञात युवक, पुलिस ने भेजा अस्पताल
पूरनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान मंदिर के पास में शनिवार को एक अज्ञात युवक नाले में पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले में पड़े युवक को बाहर निकलवाया गया और 102 एबुलेंस से उसको अस्पताल भिजवाया गया।