बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सौंपा। सुधीर शर्मा का आरोप है कि विधानसभा सत्र के दौरान विजिलेंस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाना उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास है।
उन्होंने मामले में विधानसभा अध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विजिलेंस में दर्ज कथित आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच जारी है। SHIMLA NEWS | STAR TODAY