फूलपुर: सरकारी सड़क की जमीन पर कब्जे के मामले में चार लोगों पर मुकदमा, राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अम्बारी में आज गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजे सरकारी सड़क की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है बताया गया कि राजस्व विभाग ने पहले 11 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।