लाडपुरा: कोटा में नकली ऑक्सीटोसिन सप्लाई करने वाले ड्रग सप्लायर का लाइसेंस निरस्त, बिना फार्मासिस्ट के खुद बेच रहा था दवाइयां
Ladpura, Kota | Jun 25, 2026 कोटा में सीजेरियन (ऑपरेशन) के बाद महिलाओं की मौत के मामले में इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'राजस्थान मेडिकल हॉल' पर ड्रग डिपार्टमेंट (औषधि नियंत्रण विभाग) ने बड़ी कार्रवाई की है। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सप्लाई करने के मामले में सप्लायर का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त (कैंसिल) कर दिया गया है।