हज़ारीबाग: प्रेरणादायक महिलाएं निभा रहीं मां और शिक्षिका की दोहरी भूमिका
हजारीबाग में मदर्स डे के खास अवसर पर उन महिलाओं की चर्चा हो रही है, जो सिर्फ अपने घर के बच्चों की ही नहीं, बल्कि स्कूल के बच्चों की भी मां बनकर उनका भविष्य संवार रही हैं। मां अपने बच्चों के लिए हर संघर्ष मुस्कुराकर सह लेती है, लेकिन जब वही महिला घर और विद्यालय दोनों जिम्मेदारियां निभाती है, तो उसका समर्पण और भी प्रेरणादायक बन जाता है।