मुरलीगंज: कोल्हायपट्टी डुमरिया में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से किया गया घायल, हायर सेंटर रेफर
कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत वार्ड आठ में घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन- फानन में घायल महिला को पुत्र एवं पुत्री द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. चिकित्सक ने बताया कि उक्त महिला के सिर पर गहरे जख्म हैं. स्थिति काफी नाजुक है.