मुरलीगंज: भतखोरा बाजार में करंट लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत
भतखोरा बाजार में करंट लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. भतखोरा बाजार निवासी श्याम मंडल के 22 वर्षीय पुत्र अमोल कुमार की करंट लगने से मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि अमोल कुमार घर से खेत जा रहे थे. इसी दौरान घर के आंगन में लगा तार उसके शरीर पर गिर गया. वहीं इसके बाद घर के परिजनों की मदद से उन्हें आनन- फानन में सदर अस्पताल में लाया गया.