मुरलीगंज: जोरगामा में चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग में 4 लोगों का घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
जोरगामा पंचायत वार्ड सात में गुरुवार को चुल्हे के चिंगारी से लगी भीषण आग में चार लोगों का घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस दौरान अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत किया. लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर चार लोगों का सब कुछ जलाकर राख कर दिया. हालांकि सूचना पर पहुंचे अग्निशमन टीम के द्वारा आग बुझाई गई.