मुरलीगंज: वृंदावन नहर ऋषिदेव टोला के पास बाइक से गिराकर जख्मी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
वृंदावन नहर ऋषिदेव टोला के पास बाइक से गिरा कर जख्मी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़ित भागलपुर जिला के मिरजाफरी निवासी तारीख अंसारी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह बाइक से वह तिलकोड़ा मनोज कुमार से मिलने जा रहा था. इसी बीच वृंदावन नहर ऋषिदेव टोला के पास पूर्व से बाइक लगा कर तीन व्यक्ति खड़ा था. उसमें से एक ने बाइक का आइना खींचकर गिरा दिया.