बुढ़ार: बुढार थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, जैतपुर मार्ग का मामला
Burhar, Shahdol | May 28, 2026 शहडोल जिले के बुढार थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने गुरुवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि डॉक्टर बारगाही के कब्जे से पुलिस ने 308 पाव देसी अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की गई है।