ज़मानिया: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, हमीद सेतु से गंगा में गिरा ट्रेलर, खलासी का शव नहीं मिला, कलाई मिलने पर पिता का फूटा गुस्सा
गाजीपुर। गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 4 अप्रैल की भोर करीब 3 बजे हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा, जिसमें सवार ड्राइवर राजन यादव और खलासी विट्ठल गुप्ता लापता हो गए थे। जहां दो दिन पहले ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया, बुधवार को जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, तो पूरा शव नहीं निकल सका।