Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

मौद्रीकरण एवं निजीकरण के खिलाफ लखीसराय में जन अधिकार पार्टी(लो) का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

452.6k views | Lakhisarai, Lakhisarai | Sep 6, 2021

MORE NEWS

मुंगेर विश्वविद्यालय के विरोध में ABVP का अर्थी जुलूस, छात्र हितों की अनदेखी पर जताया आक्रोश
लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लखीसराय इकाई ने मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ मंगलवार को अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने प्रायोगिक परीक्षाओं में कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और लगभग 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का विरोध करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई।
आर. लाल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ अर्थी जुलूस बीच बाजार तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में प्रायोगिक परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्र छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की।
ABVP के विभाग संयोजक मनीष यादववंशी ने आरोप लगाया कि मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली छात्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और दूर-दराज के परीक्षा केंद्र देकर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। परिषद छात्र हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।
नगर मंत्री बिट्टू आर्य ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब कथित अवैध वसूली पर रोक लगाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे तथा प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार निकट या होम सेंटर पर आयोजित कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुंगेर विश्वविद्यालय के विरोध में ABVP का अर्थी जुलूस, छात्र हितों की अनदेखी पर जताया आक्रोश लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लखीसराय इकाई ने मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ मंगलवार को अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने प्रायोगिक परीक्षाओं में कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और लगभग 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का विरोध करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई। आर. लाल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ अर्थी जुलूस बीच बाजार तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में प्रायोगिक परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्र छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। ABVP के विभाग संयोजक मनीष यादववंशी ने आरोप लगाया कि मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली छात्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और दूर-दराज के परीक्षा केंद्र देकर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। परिषद छात्र हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। नगर मंत्री बिट्टू आर्य ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब कथित अवैध वसूली पर रोक लगाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे तथा प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार निकट या होम सेंटर पर आयोजित कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 14, 2026

डीक्की से निकल 15 लीटर देसी महुआ शराब बाइक के साथ शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।#news #bihar #lakhisarai

डीक्की से निकल 15 लीटर देसी महुआ शराब बाइक के साथ शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।#news #bihar #lakhisarai

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 14, 2026

नए राशन कार्ड निर्माण को लेकर पीडीएस विक्रेताओं के साथ बैठक, पात्र परिवारों की पहचान का निर्देश
लखीसराय। जिले में नए राशन कार्ड निर्माण के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सोमवार को सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई।
लखीसराय, पिपरिया, बड़हिया, रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंड के पीडीएस विक्रेताओं की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई। वहीं सूर्यगढ़ा और चानन प्रखंड के विक्रेताओं के साथ संबंधित प्रखंड मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सभी पीडीएस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पात्र परिवारों की पहचान करें, जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बना है और उनका आवेदन तैयार कराने में हर संभव सहयोग करें।
राशन कार्ड आवेदन के लिए प्रपत्र ‘क’, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार का समूह फोटो तथा बैंक खाता विवरण आवश्यक बताया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि 13 अगस्त 2026 तक जिले में 4,576 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अतुल कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

नए राशन कार्ड निर्माण को लेकर पीडीएस विक्रेताओं के साथ बैठक, पात्र परिवारों की पहचान का निर्देश लखीसराय। जिले में नए राशन कार्ड निर्माण के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सोमवार को सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई। लखीसराय, पिपरिया, बड़हिया, रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंड के पीडीएस विक्रेताओं की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई। वहीं सूर्यगढ़ा और चानन प्रखंड के विक्रेताओं के साथ संबंधित प्रखंड मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी पीडीएस विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पात्र परिवारों की पहचान करें, जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बना है और उनका आवेदन तैयार कराने में हर संभव सहयोग करें। राशन कार्ड आवेदन के लिए प्रपत्र ‘क’, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार का समूह फोटो तथा बैंक खाता विवरण आवश्यक बताया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि 13 अगस्त 2026 तक जिले में 4,576 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अतुल कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 14, 2026

मौद्रीकरण एवं निजीकरण के खिलाफ लखीसराय में जन अधिकार पार्टी(लो) का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। - Lakhisarai News