पुपरी: प्यासी चिड़िया को पानी पिलाकर अधिकारी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल #viral
भीषण गर्मी के बीच इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विष्णु धर शर्मा एक प्यास से व्याकुल बेजुबान चिड़िया को अपने हाथों से पानी पिलाते नजर आ रहे है।