रॉबर्ट्सगंज: इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
इमरती कॉलोनी में बुधवार दोपहर 12 बजे जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया, डीएम ने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के साइड में निर्मित नाले की सफाई उपसा द्वारा 10 दिवस में कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 5 टीमों के माध्यम से नाले की तीव्र गति से सफाई की जाए,नाले की सफाई में शिथिलता बरतने पर पेनाल्टी की कार्यवाही होगी।