बनमनखी: बनमनखी में परीक्षा केंद्र का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष
बनमनखी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीबीसी थर्ड सेमेस्टर 2025 की परीक्षा के लिए जीएलएम कॉलेज, बनमनखी का केंद्र इसी महाविद्यालय में बनाया गया है, जहां कुल 1011 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।