कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जगरनाथ शाह की सोना-चांदी एवं बर्तन की दुकान को निशाना बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह तीसरी बार है जब उसी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।