ब्रह्मपुर: तकनीकी खराबी से पांच घंटे अंधेरे में रहा रघुनाथपुर क्षेत्र, चार अलग-अलग स्थानों पर जर्जर तारों में भी पाए गए फॉल्ट
रघुनाथपुर स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे अचानक बिजली गुल हो गई और क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि आपूर्ति जल्द बहाल हो जाएगी, लेकिन समस्या अपेक्षा से अधिक गंभीर निकली।