मेसकौर: सिरदला में मनरेगा का जलवा: कागज पर तालाब, जमीन पर धान
कागज पर तालाब, जमीन पर धान! सिरदला में मनरेगा का “जलवा” नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की सांढ-मँझगावां पंचायत में इन दिनों तालाब खोजो अभियान चल रहा है। फर्क बस इतना है कि तालाब मनरेगा की वेबसाइट पर खूब दिख रहे हैं, लेकिन जमीन पर पहुंचते ही गायब हो जा रहे हैं। कहीं खेत मिला, कहीं मेढ़ मिली, तो कहीं धान कटने के बाद का खाली प्लॉट। ग्रामीण बोले— “साहेब, तालाब ऑनला