खरसिया: खाकी का खौफ: छाल पुलिस ने चौक पर घेरकर पकड़ा, ब्लैक ऑटो में ले जा रहे थे लोहे का कबाड़
कुड़ेकेला-छाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। संदिग्ध ऑटो का पीछा कर एडु-बरभोना चौक पर घेराबंदी की गई, जहां तलाशी में लोहे का कबाड़ मिला। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन और स्क्रैप जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।