बहरोड़: बहरोड स्टेडियम में मिले शव की पहचान हुई, युवक निजी कंपनी में करता था काम, नशे की हालत में गिरने से हुई मौत
Behror, Alwar | Jun 4, 2026 बहरोड़ के महात्मा गांधी स्कूल स्टेडियम परिसर में मंगलवार देर रात खून से लथपथ हालत में मिले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नान्दा गांव निवासी मनोहर के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।