महोबा: श्रीनगर में कुएं में मिला चरवाहे का शव, शरीर पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 भैरवगंज मोहल्ले में 58 वर्षीय चरवाहे राम प्रसाद प्रजापति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। राम प्रसाद बकरियां चराने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।