बरेली: गरगइया प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से टॉयलेट साफ करने वाले दो शिक्षकों को बीएसए ने किया सस्पेंड
देवरनिया थाना क्षेत्र के दमखोदा ब्लॉक गरगइया प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से टॉयलेट साफ करने के मामले में बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्राओं से टॉयलेट साफ करने के मामले में बीएसए ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। टॉयलेट साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।