मैनपुरी: स्कॉलरशिप ना मिलने से परेशान छात्रों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से की शिकायत
गुरुवार की दोपहर छात्रों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह संकल्प स्किल डेवलपमेंट संस्थान पर प्रधानमंत्री घर-घर सूर्य बिजली योजना के तहत कोर्स कराया गया था। जिसमें स्कॉलरशिप देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन स्कॉलरशिप नहीं दी ओर संस्थान बंद भी कर दिया गया। जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है।