अनूपपुर: दीवार तोड़ने की शिकायत, वीडियो होने पर भी फुनगा चौकी में FIR दर्ज नहीं
अनूपपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम देवरी में बाउंड्रीवॉल तोड़ने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता श्रीमती शांति प्रजापति ने पुलिस चौकी में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 24 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाली चंद्रावती, उसके पुत्र तथा दोनों बहुओं ने मिलकर उनकी बाड़ी की दीवार तोड़ दी।